जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे 585 विद्यार्थी

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Nov, 2021 10:41 AM

585 students will participate in the district level children s science congress

जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में करीब 585 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिसम्बर के दूसरे या तीसरे महीने में ऑनलाइन होगी। उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन

धर्मशाला (नवीन) : जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में करीब 585 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिसम्बर के दूसरे या तीसरे महीने में ऑनलाइन होगी। उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में हुआ है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत जिला में 19 अक्तूबर से 18 नवम्बर तक उपमंडल स्तर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में मैथ ओलंपियाड, साइंस क्विज, साइंस एक्टिवटी कार्नर, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट व इनोवेटिव साइंस मॉडल शामिल थी। यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन हुई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में 585 विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तर पर 5 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें साइंस क्विज, साइंस एक्टिवटी कॉर्नर, मैथ ओलंपियाड, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इनोवेटिव साइंस मॉडल शामिल हैं। वहीं जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!