शिमला की ओर जा रही स्विफ्ट कार को पुलिस ने रूकवाया, तलाशी में मिला 94 ग्राम चिट्टा; हरियाणा के 5 युवक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Mar, 2026 02:40 PM

5 youths from haryana arrested in himachal with  chitta

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तारादेवी-टूटू बाईपास क्षेत्र में हरियाणा के पांच युवकों को 94...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तारादेवी-टूटू बाईपास क्षेत्र में हरियाणा के पांच युवकों को 94 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के रहने वाले हैं, जो एक कार में नशा लेकर शिमला की ओर आ रहे थे।

नाकाबंदी के दौरान धरे गए आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष जांच दल को 19 मार्च 2026 को नशे की एक बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने तारादेवी जीरो पॉइंट से लगभग 100 मीटर आगे टूटू बाईपास रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट कार (HR12AX5838) को तलाशी के लिए रोका गया। कार में सवार पांच व्यक्तियों की गहन तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 94 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत नशा और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

5 युवक गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान अंजित (34) निवासी झज्जर, इरफान (38) निवासी झज्जर, मुकेश (47) निवासी झज्जर, नरेंद्र (38) निवासी सोनीपत और रविकांत (30) निवासी सोनीपत के रूप में हुई है। शिमला के थाना वेस्ट में सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी को गिरफ्तार कर 20 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया था।प्रारंभिक पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अंजित का पुलिस ने दोबारा रिमांड हासिल किया है ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

पुलिस की सघन जांच जारी

शिमला पुलिस के अनुसार, इस मामले में 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज' की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप हरियाणा के किस इलाके से लाई गई थी और शिमला में इसे किन्हें सप्लाई किया जाना था।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!