शिमला में भयानक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2026 04:02 PM

man dies in horrific road accident in shimla

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर...

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के ठियोग उपमंडल के देवठी रोड पर सोवल के पास हुआ। मृतक की पहचान राकेश पुत्र राम दत्त निवासी गांव चरैल, ठियोग के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी ठियोग के छैला निवासी दलीप शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई। दलीप ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो सड़क से नीचे एक कार (HP09B-3418) पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की आगामी जांच छैला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई कमलेश कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!