Kangra News: पिकअप जीप और ऑल्टो कार से चिट्टे की खेप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2026 04:18 PM

5 smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले में 2 अलग-अलग मामलों  में 21.66 ग्राम चिट्टा बरामद कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियों को...

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले में 2 अलग-अलग मामलों  में 21.66 ग्राम चिट्टा बरामद कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियों को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

15 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार
पहले मामले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम देर रात गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक कार्यालय नगरोटा बगवां के समीप एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (HP 37J-4836) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की गहन तलाशी ली, जिसमें 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी गांव व्याड़ा व तहसील पालमपुर, अंकुश निवासी गांव रक्कड़ व तहसील बैजनाथ और अनिल निवासी गांव अन्दरेटा व तहसील पालमपुर के रूप में की गई है। 

 6.66 ग्राम चिट्टे के साथ 2 अरैस्ट
दूसरी कार्रवाई कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने की। सीआईए की टीम पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले हनुमान घाट (कांगड़ा बाईपास) पर गश्त पर थी। इसी बीच एक गुप्त सूचना के आधार पर सामने से आ रही एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप और अपराध में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन राणा (31) और पार्थ शर्मा (20) निवासी गांव व डाकघर टंग नरवाना व तहसील धर्मशाला के रूप में की गई है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि नशे के मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!