SHO ऊना सहित 35 और लोग पॉजिटिव, जिला में 402 एक्टिव केस

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2020 10:03 PM

35 new cases of corona in una

जिला ऊना में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 122 सैंपल्स में 35 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।

ऊना (विशाल): जिला ऊना में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 122 सैंपल्स में 35 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें से 86 नैगेटिव जबकि एक सैंपल रिजैक्ट हुआ है। 20 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जिनमें से 5 पॉजिटिव और 15 सैंपल नैगेटिव हैं। ऊना सदर थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ड्यूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, वहीं एक 46 वर्षीय पुलिस का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

संतोषगढ़ का रहने वाला एक 33 वर्षीय व्यक्ति, ऊना उपमंडल के रक्कड़ कालोनी का 65 वर्षीय वृद्ध, ऊना शहर के विकास नगर के रहने वाले पति-पत्नी, वार्ड नंबर-4 की एक महिला और उसका एक बेटा और एक बेटी, ऊना शहर के वार्ड नंबर-5 का 30 वर्षीय युवक, डंगोली का रहने वाला पीएनबी बैंक का गार्ड, ऊना उपमंडल के नारी का 42 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कालोनी से 39 वर्षीय युवक, ऊना उपमंडल की मणिमहेश कालोनी से 52 वर्षीय एक महिला चिकित्सक, उदयपुर चड़तगढ़ का 38 वर्षीय युवक, डंगोली से 60 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, ग्रीन एस्टेट रक्कड़ कालोनी का 60 वर्षीय व्यक्ति, कुरियाला के 43 और 46 वर्षीय 2 भाई संक्रमित पाए गए हैं।

डीपीआरओ कार्यालय में तैनात 27 और 57 वर्षीय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के बाथड़ी के यूपी से लौटे 60 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला, कुंगड़त का 32 वर्षीय युवक, पंजावर का 45 वर्षीय व्यक्ति जबकि हरोली के सिंगा गांव के 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक परिवार के 4 और एक ही परिवार के 3 सदस्य जबकि पूबोवाल का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। अम्ब उपमंडल के अप्पर अंदौरा की 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। जिला ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 906 हो गई है जिनमें से 496 रिकवर और 402 एक्टिव केस हैं जबकि 8 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25 है जिनमें से 20 रिकवर और 5 एक्टिव केस हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!