Kullu: पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में दी दबिश, चिट्टे और नकदी के साथ पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2026 03:24 PM

3 youths arrested with heroin and cash

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनाली पुलिस थाना की टीम ने रांगड़ी स्थित एक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंजाब के तीन युवकों को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (संजीव): मनाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रांगड़ी स्थित एक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंजाब के तीन युवकों को चिट्टे (हैरोइन) और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की टीम को रांगड़ी स्थित होटल में नशीले पदार्थों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के कमरा नंबर-205 में दबिश दी। नियमों के तहत ली गई तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से 8.570 ग्राम चिट्टा और 18,000 रुपए की नकदी बरामद हुई।

पकड़े गए तीनों आरोपी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है कि यह नशे खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मनाली पुलिस की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नशा माफिया के खिलाफ इस तरह के अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!