हरियाणा के 3 पर्यटक कुंजुम दर्रा में फंसे, लाहौल-स्पीति पुलिस ने किया रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 13 Apr, 2022 09:13 PM

3 tourists from haryana stranded in kunzum pass

कुंजुम दर्रे के पास गाड़ी के खराब हो जाने से हरियाणा के 3 पर्यटक फंस गए, जिन्हें लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रैस्क्यू किया। पर्यटक डाॅ. सुमन ने लाहौल-स्पीति पुलिस को पर्यटक वाहन खराब होने और 3 पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस टीम ने...

मनाली (ब्यूरो): कुंजुम दर्रे के पास गाड़ी के खराब हो जाने से हरियाणा के 3 पर्यटक फंस गए, जिन्हें लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रैस्क्यू किया। पर्यटक डाॅ. सुमन ने लाहौल-स्पीति पुलिस को पर्यटक वाहन खराब होने और 3 पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर इन लोगों को रैस्क्यू किया। महिला पर्यटक डाॅ. सुमन ने बताया कि वह भी कुंजुम की ओर चली गई थी। पूछने पर महिला ने बताया कि रास्ते में उन्हें किसी ने नहीं रोका और वह गाड़ी में लोसर से काफी आगे कुंजुम की ओर निकल गई, जहां एक पर्यटक गाड़ी मिली, जिसमें 3 पर्यटक बैठे थे। उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, जिस कारण वे वापस लोसर नहीं आ सके और फंस गए, जिसके बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने उन्हें रैस्क्यू किया।

बता दें कि बीआरओ सुमदो-ग्राम्फू सड़क की बहाली में जुटा हुआ है। लोसर के आगे कुंजुम दर्रे को बहाल कर बीआरओ बातल तथा लाहौल की ओर से कोकसर व ग्राम्फू से आगे छतड़ू पहुंच गया है लेकिन छतड़ू व बातल के बीच सड़क अभी बंद है। पर्यटक शिमला से होते हुए काजा पहुंच रहे हैं। कुंजुम बहाली के बाद पर्यटक काजा से सीधे मनाली आ सकेंगे। वहीं डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने लोगों से अभी काजा-मनाली वाया कुंजुम दर्रा मार्ग पर सफर न करने की अपील की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!