Una: मुबारिकपुर और कुठियाड़ी में सड़क हादसे, 3 लाेग घायल

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2025 03:05 PM

3 people injured in road accidents

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है।

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के उपमंडल अम्ब में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पहला हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे मुबारिकपुर में उस दाैरान हुआ जब अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गए। पशुओं को बचाने की कोशिश में 2 कारें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में दीपक कुमार (38) निवासी कलरूही और गौरव भारद्वाज (31) निवासी भंजाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों को काफी नुक्सान हुआ है।

दूसरा हादसा शनिवार सुबह अम्ब-ऊना हाईवे पर कुठियाड़ी के पास हुआ। यहां एक कार की जीप ट्राला से टक्कर हो गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही एक दूसरी कार से जा टकराई। इस दुर्घटना में पुष्पिंदर पटियाल (31) निवासी तपलां जयसिंहपुर (कांगड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने इन हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!