सोलन में अफीम, हैरोइन व गांजे के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2021 12:01 AM

3 arrested with drugs

सोलन जिले में 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में पुलिस ने बसाल हैलीपैड के नजदीक एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिले में 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में पुलिस ने बसाल हैलीपैड के नजदीक एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सदर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को हैलीपैड ग्राऊंड के अंतिम छोर पर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया जोकि पुलिस को देखकर हड़बड़ाते हुए भागने की कोशिश करने लगा व अपने बैग को जमीन पर फैंक दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान शमशेर ठाकुर निवासी कंडाघाट बताई। इसके बाद जब बैग को चैक किया गया तो उसके अंदर से 18.55 ग्राम अफीम बरामद हुई।

2 युवकों से 4.16 ग्राम गांजा व 0.41 ग्राम हैरोइन बरामद

दूसरे मामले में कसौली पुलिस ने 2 युवकों को 4.16 ग्राम गांजे तथा 0.41 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मशोबरा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक कार मशोबरा से कसौली की तरफ आई, जिसमें 2 युवक सवार थे। चालक ने सीट बैल्ट नहीं पहनी थी। पुलिस ने वाहन को रोका और चालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम अंकुश कुमार तथा दूसरे ने अपना नाम तरुण कुमार बताया। मांगने पर चालक गाड़ी के कागज व ड्राइविंग लाइसैंस पुलिस के समक्ष पेश न कर सका। जांच करने पर गाड़ी के अंदर से 4.16 ग्राम गांजा तथा 0.41 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!