हिमाचल में एक और मर्डर, अब चंबा में 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Jun, 2026 11:58 AM

26 year old man murdered in chamba

Chamba News : हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए महज 24 घंटों के भीतर दूसरा मर्डर हुआ है। राजधानी शिमला के संजौली में हुई वारदात के बाद अब चंबा जिले की चुराह वैली (घाटी) में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव एक पुल के...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए महज 24 घंटों के भीतर दूसरा मर्डर हुआ है। राजधानी शिमला के संजौली में हुई वारदात के बाद अब चंबा जिले की चुराह वैली (घाटी) में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव एक पुल के नीचे नाले से बरामद हुआ है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद रविवार देर शाम इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, रविवार को चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे नाले में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह (26 वर्ष), निवासी गांव राख मलोगा (डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह) के रूप में हुई। हरविन्द्र सिंह भंजराडू में एक स्थानीय व्यापारी के पास ड्राइवर की नौकरी करता था और वहीं किराए के कमरे में रहता था। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका शव उसके कमरे से करीब 26 किलोमीटर दूर नाले से बरामद किया गया, जिससे मामला शुरू से ही संदिग्ध नजर आ रहा था। हरविन्द्र की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण कल्हेल पुल पर एकत्र हो गए। परिजनों ने इसे सड़क हादसा या सामान्य मौत मानने से साफ इनकार करते हुए सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई।

जांच में जुटी पुलिस

न्याय की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम के सामने ही कल्हेल पुल पर धरना दे दिया और चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क पर भारी जाम लगा रहा। स्थिति को बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच स्टेट फॉरेंसिक लैब की विशेषज्ञ टीम के माध्यम से करवाई जाएगी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इस भरोसे के बाद ही ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क मार्ग अवरुद्ध किया था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई अमल में लाई है। इस संदिग्ध मौत के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!