कुल्लू में 2 युवकों ने ऐसे गले लगाई माैत, पुलिस ने परिजनों को सौंपे शव

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2020 04:44 PM

2 youth committed suicide in kullu

जिला कुल्लू में 2 युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एक घटना आनी में हुई है जबकि दूसरे घटना मौहल इलाके में घटी है। दोनों घटनाओं से इलाकों में मातम का माहौल है। पुलिस ने...

कुल्लू/भुंतर (शम्भू/सोनू): जिला कुल्लू में 2 युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एक घटना आनी में हुई है जबकि दूसरे घटना मौहल इलाके में घटी है। दोनों घटनाओं से इलाकों में मातम का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने आनी थाना में 24 वर्षीय भूपेंद्र कुमार के लापता होने की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात 10 बजे तक उन्होंने भूपेंद्र की हरसंभव जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि सुबह के समय पुलिस ने भी उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में बगीचे में एक शव देखे जाने की सूचना मिली। युवक ने बगीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं दूसरी घटना जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 5 किलोमीटर दूर मौहल के साथ लगते गांव पंडितबेहड़ में घटी जहां एक युवक ने नाशपति के पेड़ से फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी जानकारी मौहल पंचायत के प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा दिया। युवक की पहचान 18 वर्षीय कुमार मनोज पुत्र केहर सिंह निवासी पंडित बेहड़ मौहल के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!