बैंच पर बैठे युवकों से 4.06 ग्राम Heroin बरामद, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 11:04 PM

2 youth arrested with heroin

सोलन के टैंक रोड पर पुलिस ने 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने शिशू पार्क के नजदीक एक बैंच पर 2 युवकों को बैठे हुए देखा।

सोलन: सोलन के टैंक रोड पर पुलिस ने 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने शिशू पार्क  के नजदीक एक बैंच पर 2 युवकों को बैठे हुए देखा। इनमें से एक युवक ने अपनी गोद में बैग रखा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ की और उनका बैग चैक किया तो बैग से 4.06 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी कुमारहट्टी व योगराज निवासी राजगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!