हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2021 08:46 PM

2 youth arrested with consignment of drug

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर के पास पुलिस टीम ने नाके के दौरान उत्तर प्रदेश के 2 युवाओं को भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी बीर बहादुर को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से यूपी के 2...

पांवटा साहिब (संजय): हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर के पास पुलिस टीम ने नाके के दौरान उत्तर प्रदेश के 2 यवाओं को भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी बीर बहादुर को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से यूपी के 2 युवक नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ पांवटा साहिब की तरफ  आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने थाना प्रभारी अशोक चौहान सहित पुलिस टीम के साथ बहराल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान हरियाणा की तरफ  से आ रहे 2 युवकों को पुलिस ने रोक कर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान शराफत अली पुत्र लियाकत अली व सलमान पुत्र सलीम निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश से 1701 गोलियां तथा 1408 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों  आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस टीम ने पिछले काफी समय से डीएसपी बीर बहादुर की अगुवाई में नशा माफिया के खिलाफ  अभियान चलाया हुआ है। क्षेत्र में प्रतिदिन नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!