Bilaspur News: चिट्टा, सिरिंज, जले नाेट और इस्तेमाल किए फॉयल पेपर बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2026 05:26 PM

2 smugglers arrested with drugs

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरस अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.89 ग्राम चिट्टे (Heroin) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरस अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.89 ग्राम चिट्टे (Heroin) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुश्तैनी मकान में चल रहा था नशे का खेल
पहले मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कंदरौर क्षेत्र में एक सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सुरजीत कुमार उर्फ कालू के पुश्तैनी मकान और गौशाला में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कमरे से 1.69 ग्राम चिट्टा (Heroin) बरामद हुआ। पुलिस उस समय हैरान रह गई जब मौके से नशे की खेप के अलावा 3 सिरिंज, 2 इलैक्ट्रॉनिक तराजू, जले हुए नोट और 49 इस्तेमाल किए हुए फॉयल पेपर भी बरामद हुए। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस को देखकर फैंका पैकेट, फिर भी बच नहीं सका आराेपी
वहीं, दूसरी सफलता जिला पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम को मिली। टीम ने मंडी-भराड़ी के समीप फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा, जो पुलिस को देखकर बुरी तरह घबरा गया। बचने की हड़बड़ाहट में उसने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फैंकने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जब फैंकी गई वस्तु की तलाशी ली गई, तो उसमें से 4.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

नशे के नैटवर्क को खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने इन दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इन आरोपियों के मोबाइल और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चिट्टा (Heroin) कहां से लाते थे और आगे किन लोगों को बेचते थे। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!