Sirmaur: टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Apr, 2026 04:21 PM

2 smugglers arrested with consignment of banned capsules

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है....

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दो युवक एक छोटे टैम्पो में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप लेकर पांवटा साहिब में ट्रक यूनियन के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर टैम्पो की तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के पास एक पीले रंग की प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। जब पुलिस ने इस थैली की जांच की, तो उसमें गहरे भूरे रंग के कैप्सूल की स्ट्रिप्स और गत्ते के डिब्बे मिले। गिनती करने पर कुल 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल पाए गए।

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान रविकांत उर्फ बंटी निवासी गांव टोका नगला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब और विकास निवासी गांव मरवह, डाकघर सडोली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशीला सामान कहां से लाए थे और इसे पांवटा साहिब या आसपास के किन इलाकों में सप्लाई करने की उनकी योजना थी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!