कांगड़ा जिला में डेंगू के 2 मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Oct, 2021 10:55 AM

2 cases of dengue in kangra district

पंजाब में पिछले कुछ समय से फैले डेंगू ने जिला कांगड़ा में भी दस्तक दे दी है। जिला में 2 मामले सामने आए हैं। एक इंदौरा क्षेत्र का है व दूसरा नूरपुर का बताया जा रहा है। पीड़ित लोगों के सैंपलों की जांच डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल...

नूरपुर (राकेश) : पंजाब में पिछले कुछ समय से फैले डेंगू ने जिला कांगड़ा में भी दस्तक दे दी है। जिला में 2 मामले सामने आए हैं। एक इंदौरा क्षेत्र का है व दूसरा नूरपुर का बताया जा रहा है। पीड़ित लोगों के सैंपलों की जांच डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में हुई है। मंगलवार को टांडा में डेंगू की जांच के लिए सात सैंपल आए थे और 2 में लक्षण पाए गए हैं। डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इंदौरा क्षेत्र में लोग डेंगू से ज्यादा डरे हुए हैं। इसका कारण यह है कि इंदौरा के अधिकतर लोग हर रोज पठानकोट की ओर जाते हैं। पठानकोट में इस समय डेंगू के एक हजार के करीब मरीज हैं। पठानकोट के लगभग सभी निजी अस्पताल इस समय डेंगू मरीजों से भरे हैं। हालात यह हैं कि एक-एक बेड पर 2-2 मरीजों का इलाज हो रहा है। इंदौरा क्षेत्र के लोग बीमार होते हैं तो अधिकतर पठानकोट का ही रुख करते हैं।

इन दिनों इंदौरा के लोग बुखार से भी काफी प्रभावित हैं लेकिन पठानकोट में जांच होने के कारण वे कांगड़ा के रिकार्ड में नहीं आते हैं। यहां के लोग पठानकोट में जांच करवाने के लिए इसलिए मजबूर हैं, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होमोग्लोबिन टेस्ट करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ही आना पड़ता है। नूरपुर में अभी यह सुविधा नहीं है। ऐसे में इन लोगों को पठानकोट ज्यादा नजदीक पड़ता है। उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन ने बताया मंगलवार को डेंगू की जांच के लिए सैंपल आए थे और 2 लोगों में लक्षण पाए गए हैं। चीफ मेडिकल अधिकारी डॉ. सुदर्शन गुप्ता का कहना है कि अभी तक हमारे पास जो सूची टांडा मेडिकल कॉलेज से आई है, उसमें ऐसे मरीजों की संख्या लगभग 18 है, लेकिन इस सूची में नूरपुर व इन्दौरा का नाम नहीं हैं। परीक्षण की रिपोर्ट जब तक नहीं आती तब तक लोगों को सुरक्षित व जागरूक  करने के आदेश क्षेत्र के प्रभारी मेडिकल अधिकारियों को दे दिए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!