पुलिस ने नाके पर दबोचे टैम्पो सवार, 5.73 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2020 11:18 PM

2 arrested with heroin

भदरोया-कंडवाल सड़क मार्ग पर कंडवाल पुलिस ने नाके के दौरान एक टैम्पो सवार 2 युवकों से चिट्टा बरामद किया है। कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल के नेतृत्व में पुलिस ने भदरोया-लोधवां मार्ग पर नाका लगाया हुआ था।

डमटाल (सिमरन): भदरोया-कंडवाल सड़क मार्ग पर कंडवाल पुलिस ने नाके के दौरान एक टैम्पो सवार 2 युवकों से चिट्टा बरामद किया है। कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल के नेतृत्व में पुलिस ने भदरोया-लोधवां मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक टैम्पो वहां से गुजरा, जिसे पुलिस ने रोककर उसमें बैठे 2 युवक जितेंद्र व रोहित निवासी सुलयाली की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से पुलिस ने 5.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!