पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1.221 KG चरस सहित 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2022 05:47 PM

2 arrested with hashish

जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने चोहकी बुर्जी मोड़ में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों से 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान हीरालाल (50) पुत्र तुले बुरा नेपाल निवासी व चंदे राम (24) पुत्र बुदराम...

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने चोहकी बुर्जी मोड़ में गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों से 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान हीरालाल (50) पुत्र तुले बुरा नेपाल निवासी व चंदे राम (24) पुत्र बुदराम निवासी मलाणा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण की टीम हर रोज जगह-जगह नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है और इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। चरस के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!