सर्वकल्याणकारी संस्था की 18 सदस्यीय कमेटी गठित, लेखराज ठाकुर को जिलाध्यक्ष की कमान

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2021 04:05 PM

18 member committee of the sks constituted

सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने संस्था की हमीरपुर जिला की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। इस कड़ी में लेखराज ठाकुर को सर्वकल्याणकारी संस्था हमीरपुर जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं निशा कुमारी को सचिव नियुक्त...

सुजानपुर (ब्यूरो): सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने संस्था की हमीरपुर जिला की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। इस कड़ी में लेखराज ठाकुर को सर्वकल्याणकारी संस्था हमीरपुर जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं निशा कुमारी को सचिव नियुक्त किया गया है जबकि रजनीश चौहान को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार कंवर व सीमा सरोच को जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार व महेश गुप्ता को जिला महासचिव, अनु देवी, मनोज व सुमन कुमारी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं देवराज वर्मा को सर्वकल्याणकारी संस्था का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और रजत ठाकुर को ब्लॉक युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा ममता देवी को ब्लॉक महिला विंग का अध्यक्ष तथा आरती डोगरा, लता देवी व मीना देवी को उपाध्यक्ष तथा सरोज कुमारी व नेहा कुमारी को महासचिव नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!