18 हैड टीचर पदोन्नत होकर बने सीएचटी

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Apr, 2021 10:34 AM

18 head teachers get promoted and become cht

जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे 18 एचटी को पदोन्नत कर सीएचटी बनाया गया है। जी.पी.एस. घरोली में सेवाएं दे रहे विजय कुमार जी.पी.एस.डाडासीबा जी. में सी.एच.टी. के रुप में सेवाएं देंगे।

धर्मशाला (नवीन) : जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे 18 एचटी को पदोन्नत कर सीएचटी बनाया गया है। जी.पी.एस. घरोली में सेवाएं दे रहे विजय कुमार जी.पी.एस.डाडासीबा जी. में सी.एच.टी. के रुप में सेवाएं देंगे। इसी तरह जी.पी.एस. रजियाणा-1 से सरोज बाला जी.पी.एस. सकोट में, जी.पी.एस. सदूं से ममता अब जी.पी.एस. तियारा में, जी.पी.एस. जालख से अनामिका शर्मा अब जी.पी.एस. मझीण में सेवाएं देंगे। वहीं जी.पी.एस. ठरा से किरन लता अब जी.पी.एस. कोठी कोहर में, जी.पी.एस. बोडल से रजिंद्र कुमार सगूर में, जी.पी.एस. बड़ेहर से सुनीता देवी राजपुर में, जी.पी.एस. एल/सुनेहत से उर्मिला देवी गगरुही में, जी.पी.एस. भटोली से देसराज डुपकियारा में, जी.पी.एस. सनिहाल से सिम्बर कुमार भलूं में, जी.पी.एस. मलहारी से पूनम कुमारी गंदड़ में, जी.पी.एस. डैन से स्वर्ण सिंह लाहत में, जी.पी.एस. तंगरोटी खास से भारती शर्मा रक्ख में सी.एच.टी. के रुप में सेवाएं देंगे। इसी तरह जी.पी.एस. हरिजन बस्ती से पुनीत अब जांगल में, सुदर्शना देवी रोपरी में, जी.पी.एस. बी.आर.सी.सी. ब्लॉक से जसदेव सिंह बाथू टिपरी में, जी.पी.एस. डोली से पवन कुमार कर्णघट्ट व जी.पी.एस. अंदरार से सुरेखा देवी अब सी.एच.टी. के रुप में आलमपुर में सेवाएं देंगी।

9 सी.एंड.वी. अध्यापक हुए नियमित

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में 3 वर्ष से अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे 9 सी.एंड.वी. अध्यापकों को नियमित किया गया है। इनमें 6 डी.एम., 2 एल.टी. व एक शास्त्री हैं। जी.एच.एस. बैरघट्ट से रंजना कुमारी, जी.एस.एस.स. खरट से सुनीता देवी, कलोहा से हरिकृष्ण, जी.एच.एस. अप्पर सेहरी से सुनील कुमारी, जी.एम.एस.एस.एस. सेहवां से सुरिंद्र कुमार, जी.एस.एस.एस. दरिणी से अलका, जी.एस.एस.एस. कंडी डोलरां से अवतार सिंह, जी.एम.एस. मलोट से अनिल कुमार व जी.एच.एस. भप्पू से रचना देवी नियमित हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!