ढेरोवाल में उद्योग से चोरी पीतल की 124 प्लेटें बरामद, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2022 09:10 PM

124 brass plates stolen from industry recovered 2 arrested

थाना नालागढ़ के तहत ढेरोवाल में एक उद्योग से पीतल की प्लेटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गईं 124 प्लेटें बरामद कर ली हैं। चोरी में उद्योग कर्मी की ही संलिप्तता पाई गई। पुलिस जब आरोपियों की तलाश कर रही थी...

एक आरोपी से 0.42 ग्राम चिट्टा भी बरामद
नालागढ़ (ब्यूरो):
थाना नालागढ़ के तहत ढेरोवाल में एक उद्योग से पीतल की प्लेटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गईं 124 प्लेटें बरामद कर ली हैं। चोरी में उद्योग कर्मी की ही संलिप्तता पाई गई। पुलिस जब आरोपियों की तलाश कर रही थी तो एक आरोपी से 0.42 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। बता दें कि गत दिनों एक उद्योग से पीतल की करीब 200 प्लेटें चोरी हुई थीं, जिसकी उद्योग प्रबंधन ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। मुख्य आरक्षी भाग सिंह पुलिस थाना की अगुवाई में पुलिस टीम ने इसकी जांच शुरू की तो शक की सुई एक उद्योग कर्मी की तरफ घूम गई और जब उसके कमरे की तलाशी ली तो कमरे से प्लेटें बरामद हो गईं। पुलिस जब तलाशी ले रही थी तो एक आरोपी जसविंद्र निवासी आनंदपुर साहिब पंजाब के हवाले से चिट्टा भी बरामद हुआ। एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी देवेंद्र निवासी बद्दी और जसविंद्र निवासी आनंदपुर साहिब पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जसविंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!