मंदिर में चोरी करता सीसीटीवी में कैद हुआ चोर (watch pics)

Edited By Updated: 20 Nov, 2015 09:25 PM

thief caught on cctv during theft in temple

सोलन के टैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर एक चोर छत्र चुराकर फरार हो गया।

सोलन: सोलन के टैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर एक चोर छत्र चुराकर फरार हो गया। उसने अन्य सामान चुराने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रहा। पूरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार चोर ने खुदाई करने वाले औजार से मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और करीब 3 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

 

घटना सुबह 3 बजकर 12 मिनट पर हुई। चोरी की घटना का सबसे पहले पता मंदिर के साथ लगते घर में रहने वाले विमल को लगा। विमल कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गौर रहे कि करीब 2 वर्ष पहले भी इसी मंदिर में चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

 

सर्दियां शुरू होते ही चोरियां शुरू
सर्दियों का मौसम आते ही शहर में चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इससे पहले सोलन के कोटली क्षेत्र में भी करीब 1 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आ चुका है। गौर रहे कि सॢदयों का मौसम शुरू होते ही चोर क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं। इस दौरान दिन-दिहाड़े ज्यादा चोरियों होती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!