4 बेटियों ने दिया कंधा, 5वीं ने मुखाग्नि

Edited By Updated: 28 Sep, 2016 06:46 PM

ramesh sood death daughters fuenral

लंबी बीमारी के बाद बुधवार को जोगिंद्रनगर के प्रसिद्ध समाजसेवी 72 वर्षीय रमेश चंद सूद का निधन हो गया।

जोगिंद्रनगर: लंबी बीमारी के बाद बुधवार को जोगिंद्रनगर के प्रसिद्ध समाजसेवी 72 वर्षीय रमेश चंद सूद का निधन हो गया। रमेश सूद को 6 बेटियों के पिता होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था और अंतिम यात्रा में जहां उनकी 4 बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया, वहीं 5वीं बेटी पूजा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।


रमेश सूद ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को ही न्यौछावर कर रखा था। श्मशानघाट को प्रदेश का सबसे खूबसूरत व मनोरम स्थान बनाकर रमेश ने समाजसेवियों की सूची में सर्वोच्च स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया था। उनकी मृत्युका समाचार पाते ही सभी ओर शोक की लहर व्याप्त हो गई और व्यापार मंडल ने बाजार पूरी तरह बंद रखे। रमेश सूद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भी रहे थे। विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने रमेश की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शहरवासियों ने एक कर्मठ समाजसेवी खो दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!