निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, मासूम की जान पर बनी

Edited By Updated: 22 Nov, 2015 10:55 AM

private schools door frames

सुंदरनगर स्थित एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें प्रथम कक्षा के 6 वर्षीय छात्र राघव चंदेल की जान पर बन आई है।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर स्थित एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें प्रथम कक्षा के 6 वर्षीय छात्र राघव चंदेल की जान पर बन आई है। दरअसल स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल टाईम में स्कूल के एक हिस्से का मुरम्मत कार्य करवाया जा रहा है और इसी दौरान वहां खड़ी की गई दरवाजे की एक चौखट बच्चे के सिर पर गिर गई। 


इस हादसे में बच्चे को गम्भीर चोट आई है जिसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है और अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!