शिमला में लाश मिलने से फैली सनसनी, युवक के मुंह में ठूंसा गया था रूमाल

Edited By kirti, Updated: 15 Feb, 2020 10:22 AM

youth s dead body found in shimla

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल का कहना कि बालूगंज थाना में आज सुबह 103 के पास एक युवक के गिरे होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवक को मृत पाया, जिसके बाद...

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल का कहना कि बालूगंज थाना में आज सुबह 103 के पास एक युवक के गिरे होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवक को मृत पाया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया है लेकिन अभी तक मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। देखने में युवक नेपाली मूल का लग रहा है। पुलिस ने मर्डर की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक के मुंह में रूमाल डाला गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!