पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन के साथ दबोचा युवक, गश्त के दौरान मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2020 10:12 PM

youth arresed with heroin

पतलीकूहल थाना के तहत एक युवक को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को शाम को पतलीकूहल पुलिस की टीम 15 मील के समीप सोमवन के क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया...

कुल्लू (ब्यूरो): पतलीकूहल थाना के तहत एक युवक को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को शाम को पतलीकूहल पुलिस की टीम 15 मील के समीप सोमवन के क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया है। जब शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान छेरिंग टशी (23) पुत्र छेरिंग नोरबू निवासी 15 मील मनाली के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!