रामपुर के खनेरी में 4.47 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2020 06:58 PM

youth arresed with heroin

उपमंडल रामपुर के खनेरी क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल सैल ने खनेरी में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मन बहादुर, पुत्र खैम बहादुर निवासी आरटीओ ऑफिस रामपुर के रूप में हुई है।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के खनेरी क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल सैल ने खनेरी में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मन बहादुर, पुत्र खैम बहादुर निवासी आरटीओ ऑफिस रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 4.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल सैल को सूचना मिली कि खनेरी में एक युवक कुछेक युवकों को मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहा है।

इसके बाद पुलिस की टीम ने क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी और इसी दौरान नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। सूचना मिली है कि यह युवक नशे के  सौदागरों व नशे के शौकीन लोगों के बीच सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में मध्यस्ता का कार्य करता है। इस नेपाली युवक को गिरफ्तार करने के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल सैल नशे के सौदागरों को पकडऩे की योजना बना रहा है। शीघ्र पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!