महिला आत्महत्या मामला : परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2022 12:36 AM

woman suicide case

डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में स्थिति उस समय पुलिस के लिए असमंजस की बन गई जब पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को आत्महत्या करने वाली महिला के शव को परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। मृतका के परिजन धर्मशाला से टांडा आए थे। उनमें इस बात को...

कांगड़ा (कालड़ा/पूजा): डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में स्थिति उस समय पुलिस के लिए असमंजस की बन गई जब पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को आत्महत्या करने वाली महिला के शव को परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया। मृतका के परिजन धर्मशाला से टांडा आए थे। उनमें इस बात को लेकर रोष है कि आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए। उनका कहना है कि जब तक मृतका को प्रताड़ना, धोखा देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव को टांडा से नहीं ले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका ने सुसाइड नोट में आरोपी युवक के साथ कुछ अन्य लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम 35 वर्षीय महिला ने कांगड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में एक युवक पर आरोप लगाया था कि वह उसके साथ वर्ष 2015 में संपर्क में आई थी, जिसने उसके शरीर के साथ खिलवाड़ किया और शादी का वायदा करके बाद में मुकर गया। इस युवक ने किसी अन्य लड़की से शादी करने का मन बनाया। महिला ने युवक के खिलाफ  महिला थाना धर्मशाला में कुछ माह पूर्व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला की शादी वर्ष 2009 में हुई थी और वह 2013 से पति से अलग रहती थी। उधर, पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी अनुसार पुलिस दस्ता आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निकला है और आशा है कि जल्द आरोपी पुुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!