Himachal: घुमारवीं बस स्टैंड में महिला के गहने सूटकेस से हुए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Nov, 2025 01:04 PM

woman s jewellery stolen from suitcase at ghumarwin bus stand

घुमारवीं पुलिस थाना के तहत बस में सफर के दौरान एक महिला के गहने सूटकेस से गायब हो गए। महिला को इसकी जानकारी बस स्टैंड घुमारवीं पहुंचने पर मिली। घटना का पता चलते ही महिला हक्की-बक्की रह गई और उसने इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन गहने नहीं मिले।

घुमारवीं, (जम्वाल): घुमारवीं पुलिस थाना के तहत बस में सफर के दौरान एक महिला के गहने सूटकेस से गायब हो गए। महिला को इसकी जानकारी बस स्टैंड घुमारवीं पहुंचने पर मिली। घटना का पता चलते ही महिला हक्की-बक्की रह गई और उसने इधर-उधर तलाश भी की, लेकिन गहने नहीं मिले।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से कहीं जा रही थी और कुछ गहने एक सूटकेस में रखकर निकली थी। बस स्टैंड घुमारवीं पहुंचने पर पता चला कि किसी ने अचानक उसके गहने उठा लिए। महिला फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि कुल कितने गहने गायब हुए हैं और यह चोरी बस के अंदर हुई या फिर बस स्टैंड पर। महिला बरमाणा क्षेत्र की है।

बस स्टैंड पर सी.सी.टी.वी. कैमरे भी नहीं है। इससे पहले भी कई बार बस स्टैंड से सवारियों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती रही हैं जो आज तक पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। घटना थाना परिसर के साथ लगते बस स्टैंड में घटित हुई जिससे लोगों में खास चर्चा है।

इस मामले पर डी.एस.पी. घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि महिला ने गहने उठाए जाने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज व संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!