बिलासपुर में सनसनी : पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 May, 2026 11:49 AM

bilaspur unidentified woman s body found under bridge

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी...

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के स्वारघाट और झंडूता उपमंडलों की सीमा से सटे बागछाल पुल का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने बागछाल पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तलाई पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!