Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2021 07:01 PM

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत 38 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान ऊषा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव हाडा (शाहपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।
कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत 38 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान ऊषा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी गांव हाडा (शाहपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका के भाई मदन लाल पुत्र गरीब दास निवासी तालियां, डाकघर डोल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन की सास रोशनी देवी पत्नी घसीटू राम उसे बार-बार मानसिक रूप से तंग करती थी व ताने मारती रहती थी। रोज-रोज की कलह से परेशान होकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।
इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ऊषा देवी की शादी वर्ष 2005 में सुरेंद्र कुमार से हुई थी, जो पेशे से ड्राइवर है व घर से बाहर रहता है। मृतका के 2 बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि महिला के शव का जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here