Birthday का केक लेकर बाइक पर जा रहे भाई-बहन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Ekta, Updated: 13 Nov, 2019 02:33 PM

with the on going siblings on birthday cake with bike accident

कांगड़ा जिला के नूरपुर के तहत खज्जन में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन दोनों को पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए जहां भाई की मौत...

नूरपुर: कांगड़ा जिला के नूरपुर के तहत खज्जन में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन दोनों को पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए जहां भाई की मौत हो गई। वहीं बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार ठाना गांव का नितिन कुमार अपनी बहन आरती के साथ नूरपुर से अपने किसी रिश्तेदार के बर्थडे का केक लेकर बाइक पर घर आ रहा था। अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!