विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार, अब हाईकमान के फैसले का इंतजार

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2024 09:48 PM

vikramaditya singh ready to contest lok sabha election

प्रदेश की सुक्खू सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसे लेकर पार्टी हाईकमान के समक्ष भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शिमला (राक्टा): प्रदेश की सुक्खू सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसे लेकर पार्टी हाईकमान के समक्ष भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में अब हाईकमान को निर्णय लेना है कि वह प्रदेश के ताजा सियासी घटनाक्रम के बीच सिटिंग विधायक को चुनावी मैदान में उतारने पर मोहर लगाती है या नहीं। वहीं कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के संबंध में संशय बरकरार है। इसी तरह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं सीएम के करीबी सतपाल रायजादा का चुनावी टिकट लगभग तय है। 

11 अप्रैल को होगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, स्क्रीनिंग कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
सूचना के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की 11 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर मोहर लगा दी जाएगी जबकि 6 विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी घोषित करने में समय लग सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी व अमित नंदा के नाम पर मंथन हुआ है। इसके अलावा अब अर्की से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश करड़ का नाम भी चर्चा में आ गया है। करड़ वर्तमान में राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। वे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबियों में रहे हैं। इसके साथ ही शिमला संसदीय सीट के लिए भाजपा के एक नेता का नाम भी अंदरखाते लिया जा रहा है। वहीं कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी के साथ ही 2 अन्य नाम चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने जो सर्वे करवाया है, उसमें मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी तो विनोद सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से सबसे सशक्त दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। सूचना के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट चुनाव समिति को सौंप दी है।

उपचुनाव के प्रत्याशियों को लेकर जल्दबाजी में नहीं कांग्रेस
उपचुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस जल्दबाजी में नहीं है। इसके तहत कुछ सीटों पर सशक्त प्रत्याशियों की तलाश अभी भी जारी है। ऐसे में 2 सीटों के पैनल में महिला नेत्रियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। वहीं कुटलैहड़ से विवेक शर्मा का ही टिकट अभी तय बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उपचुनाव के लिए कम से कम एक सीट पर कांग्रेस महिला नेत्री काे मैदान में उतार सकती है।

केंद्रीय चुनाव समिति को लेना है फैसला : प्रतिभा
वहीं दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी बनाएगी, उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी में सभी नेता अपना-अपना पक्ष रखे चुके है। ऐसे में अब केंद्रीय चुनाव समिति का फैसला लेना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!