CM सुक्खू के गृह जिला में ही महिलाओं को अभी तक नहीं मिले 1500 रुपए : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2024 06:24 PM

union minister anurag thakur

कांग्रेस में लीडर कम और डीलर अधिक हैं, ऐसा कोई बचा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं, कांग्रेस की गारंटियों की सच्चाई आज प्रदेश में लोगों को पता चल रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने नादौन के बेला, गौना आदि...

नादौन (जैन): कांग्रेस में लीडर कम और डीलर अधिक हैं, ऐसा कोई बचा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं, कांग्रेस की गारंटियों की सच्चाई आज प्रदेश में लोगों को पता चल रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने नादौन के बेला, गौना आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला और गृह क्षेत्र में ही समस्त महिलाओं को अभी तक 1500 रुपए नहीं मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अन्य भागों में कहां और किसे यह लाभ मिला होगा। उन्होंने पूछा कि जिला हमीरपुर में अभी तक प्रदेश सरकार ने कितने लोगों से दूध और गोबर खरीदा है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अब पूरी तरह बेहाल हो चुकी है क्योंकि लोग सोच रहे थे कि मुख्यमंत्री के गृह जिला और गृह क्षेत्र में तो सबसे पहले यह लाभ मिलने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक भी नादौन में कांग्रेस सरकार कोई बड़ा प्रोजैक्ट नहीं ला पाई है।

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लग रहा केंद्र सरकार का पैसा
अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि नादौन मेडिकल कॉलेज के निर्माण में केंद्र सरकार का ही पैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज हमने ही बनवाया है और इसका लोकार्पण भी हम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा तो करीब अढ़ाई वर्ष तक भूमि ही इस कॉलेज के नाम नहीं की गई। अगर समय रहते यह कार्य किया होता तो क्षेत्र के लोगों को आज तक इस संस्थान की सुविधा मिलनी भी आरंभ हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बन रहे फोरलेन के कारण नादौन केंद्र बिंदु बनेगा जहां से शिमला और पठानकोट पहुंचने के लिए न केवल दूरी कम हो जाएगी बल्कि समय भी लगभग बराबर ही लगेगा। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भी लोगों को केंद्र सरकार तथा पूर्व जयराम ठाकुर सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!