हिमाचल: दुर्गा अष्टमी पर विहिप के कार्यक्रम में 200 से अधिक युवतियों ने हिस्सा लिया, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2026 12:59 PM

more than 200 young women participated in a vhp event on durga ashtami

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की ओर से दुर्गा अष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 200 से अधिक युवतियों ने हिस्सा लिया।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की ओर से दुर्गा अष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 200 से अधिक युवतियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने, बेटियों को सशक्त बनाने और जागरूक एवं शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया।

दिडवीं कस्बे में रविवार को 'शक्ति संचालन' के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मजबूत, सतर्क और शिक्षित समाज के निर्माण तथा समाज को 'जिहाद' से मुक्त करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला बौद्धिक प्रमुख नीलम नंदा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने युवाओं से समाज में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि साजिशकर्ता चारों ओर से हिंदू समाज को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं और उनका निशाना देश के युवा हैं।

नंदा ने कहा कि सनातन समाज के खिलाफ विभिन्न प्रकार के जिहाद किए जा रहे हैं। उन्होंने युवतियों को निशाना बनाने वाले 'लव जिहाद' को एक बड़ी चुनौती और साजिश बताया। उन्होंने युवाओं से जागरूक, शिक्षित और सक्षम समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। साथ ही, अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा देने का आग्रह किया, ताकि वे देशभक्त और धर्मपरायण बन सकें। नंदा ने युवतियों से दुर्गा वाहिनी और राष्ट्रीय सेविका समिति जैसे संगठनों से जुड़ने का भी आह्वान किया। ॉ

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!