केंद्र ने हिमाचल की दिल खोलकर मदद की, कांग्रेस कर रही राजनीति : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2023 09:10 PM

union minister anurag thakur

केंद्र सरकार ने हिमाचल में आपदा को देखते हुए 862 करोड़ रुपए की मदद दी है और 11 हजार मकानों के निर्माणों को स्वीकृति दी है लेकिन हिमाचल सरकार ने स्वयं आपदा प्रभावितों के लिए कुछ नहीं दिया है।

ऊना (विशाल): केंद्र सरकार ने हिमाचल में आपदा को देखते हुए 862 करोड़ रुपए की मदद दी है और 11 हजार मकानों के निर्माणों को स्वीकृति दी है लेकिन हिमाचल सरकार ने स्वयं आपदा प्रभावितों के लिए कुछ नहीं दिया है। यह बात ऊना दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल की दिल खोलकर मदद की है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस मसले पर राजनीति कर रही है। इस मसले को विधानसभा सत्र में भी उठाए जाने की जरूरत थी।

केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा किया गठबंधन ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं 
एक सवाल का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा किया गया गठबंधन ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तो बर्तनों का आपस में टकराने का क्रम शुरू हुआ है। आने वाले समय में यह टकराव और भी बढ़ने वाला है। बर्तनों की तरह इनके नेताओं का भी आपस में टकराव सबको नजर आएगा। विपक्ष का बनाया हुआ यह गठबंधन ज्यादा दिन तक एकजुट नहीं रह पाएगा। कनाडा के साथ चल रहे विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत के विदेश मंत्री की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर भारत मजबूती से अपना पक्ष रख रहा है। कनाडा में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को हर हाल में पुख्ता किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!