Una: पीजीआई से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार हुआ दोहरे हत्याकांड का आरोपी जैला

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Nov, 2026 10:32 PM

una pgi accused arrested

पीजीआई से छुट्टी मिलते ही ऊना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी जरनैल सिंह उर्फ जैला को गिरफ्तार कर लिया है।

ऊना (सुरेन्द्र): पीजीआई से छुट्टी मिलते ही ऊना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी जरनैल सिंह उर्फ जैला को गिरफ्तार कर लिया है। 10 नवम्बर को देर रात्रि चंडीगढ़ से उसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया और बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जिले के तहत गांव बदोली में दीपावली की रात्रि मौत का तांडव हुआ था। पटाखे चलाने को लेकर 2 शरीक परिवारों में पहले से चला आ रहा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। मारपीट और उसके बाद यह हत्याकांड में तबदील हो गया।

इस मामले में पति और पत्नी की थार की टक्कर से मौत हो गई थी, जबकि आरोपी जरनैल सिंह घायल हुआ था। उसे पहले ऊना के क्षेत्रीय चिकित्सालय और उसके बाद उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। 2 दिनों के उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है और छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे अरैस्ट कर लिया है। अब उसे कल यानी वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मैडीकल जांच के लिए ले जाया जाएगा। उसके उपरांत पुलिस उसे मौके पर लेकर जाएगी। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी होगी।

बदोली गांव में एक ही कुल के 2 भाइयों के आगे पारिवारिक सदस्यों में काफी समय से विवाद चल रहा था। दीपावली की रात्रि यह हिंसक हो उठा, जब पटाखे चलाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मारपीट हुई और सड़क खून के रंग में रंग गई। उसके बाद आरोप है कि जरनैल सिंह ने अपनी थार से दूसरे पक्ष के ओंकार सिंह व उसकी पत्नी बीना देवी को अपनी थार के नीचे बुरी तरह से कुचल दिया।

इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। इस मामले में थार चालक आरोपी जरनैल सिंह का नाबालिग पुत्र पहले ही बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। अब उस दराट और दूसरे डंडों को भी पुलिस कब्जे में लेगी, जिसका जिक्र एफआईआर में एक पक्ष ने किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!