विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी की पति ने की धुनाई

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2019 09:52 PM

una married lover husband beating

जब रात को प्रेमी की पिटाई होने लगी तो आखिरकार नई नवेली बहू के रूप में प्रेमिका से रहा न गया। कहा मैं तो इसी के साथ रहंूगी। पति भी हैरान रह गया।

ऊना, (सुरेन्द्र): जब रात को प्रेमी की पिटाई होने लगी तो आखिरकार नई नवेली बहू के रूप में प्रेमिका से रहा न गया। कहा मैं तो इसी के साथ रहंूगी। पति भी हैरान रह गया। जब पत्नी ही आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ी तो अब पति के पास विकल्प भी क्या था। मामला जिला के एक गांव से जुड़ा हुआ है। रात्रि के समय एक प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया। हालांकि उसकी शादी हो चुकी थी और प्रेमी अभी अविवाहित ही है। रात्रि के समय घर पहुंचे युवक को जब पति ने देख लिया तो उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते लोग एकत्रित हो गए। संदिग्ध युवक को पकड़कर एक पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां उसकी वह प्रेमिका भी पहुंच गई जिसकी शादी हाल ही में हुई थी।

विवाहिता प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है

सभी लोगों के सामने प्रेमिका ने इजहार किया कि वह तो उसी के साथ रहना चाहती है। पति के सामने जब उसकी पत्नी ने इतने शब्द कहे तो अवाक रह गया। अंतत: पुलिस कर्मियों ने भी मामला पेचिदा जानकर आपस में रजामंदी करने की बात कही। उधर, प्रेमी की इतनी पिटाई की गई कि वह एक तरह से अचेत हो गया था। अब मामला फंसा हुआ है। पति करे भी तो क्या, पत्नी साफ कर चुकी है कि वह अपने अविवाहित प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। मामले को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा है। उधर, पुलिस चौकी इंचार्ज ने माना कि मामला आया था। विवाहिता ने सभी के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। पारिवारिक स्तर पर मामला निपटाने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!