ऊना को मिली नई रेलगाड़ी, अब नए स्टेशन करटोली से अंबाला के बीच दौड़ेगी एक्सप्रैस ट्रेन

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2026 10:59 PM

una express train

ऊना जिले के रेल खंड पर रेलगाड़ियों के परिचालन में एक और कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के आग्रह पर रेलवे ने तलवाड़ा की तरफ पंजाब के नए रेलवे स्टेशन करटोली से अंबाला के बीच रेलगाड़ी चलाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिले के रेल खंड पर रेलगाड़ियों के परिचालन में एक और कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के आग्रह पर रेलवे ने तलवाड़ा की तरफ पंजाब के नए रेलवे स्टेशन करटोली से अंबाला के बीच रेलगाड़ी चलाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र संख्या 2025/ सीएचजी/16/एन.एच./40 दिनांक 3 जुलाई 26 के तहत दिल्ली से दौलतपुर चौक आने वाली हिमाचल एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 14502/14501 को अब दौलतपुर चौक में खड़े रखने की बजाय नए बने रेलवे स्टेशन करटोली से अंबाला के बीच चलाने का फैसला लिया है।

अब यह गाड़ी हर रोज सुबह साढ़े 8 बजे करटोली स्टेशन से चलेगी और दोपहर एक बजे अंबाला पहुंचेगी। अंबाला से दोपहर बाद 4.15 बजे चलेगी और सायं 8.25 पर करटोली पहुंचेगी, जिसके बाद यह गाड़ी हिमाचल एक्सप्रैस के रूप में दिल्ली के लिए चलेगी। नंगल के बाद अब जिला ऊना होते हुए पंजाब को नया रेलवे स्टेशन करटोली मिलने जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यात्रियों को करटोली-अंबाला के लिए रेलगाड़ी में एसी की सुविधा भी मिलेगी। यह एक्सप्रैस रेलगाड़ी होगी, जिसमें यात्रियों को एक साथ सभी सुविधाएं मिलेंगी।

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के साथ ही रेलगाड़ी चलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब इसे सांसद अनुराग ठाकुर विधिवत रूप से झंडी देकर तथा करटोली रेलवे स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि उन्हें अंबाला से कई अन्य स्थानों के लिए रेलगाड़ी मिल सकेगी। यह मोरिण्डा, सरहिंद व राजपुरा होकर अंबाला पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!