Una: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबा बाल जी से लेंगे आशीर्वाद

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2026 04:41 PM

una chief minister baba bal blessings

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 सितम्बर को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के कोटला कलां स्थित आश्रम आएंगे।

ऊना (सुरेन्द्र): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 सितम्बर को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के कोटला कलां स्थित आश्रम आएंगे। वह सुबह 11 बजे ऊना पहुंचेंगे और वह संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम में चल रहे विराट श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, रासलीला एवं श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेंगे और संत बाबा बाल जी से विशेष रूप से आशीर्वाद लेंगे।

जिला मुख्यालय ऊना के निकट कोटला कलां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सबसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है और इस दौरान एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन चलता है। संत बाबा बाल जी के आश्रम में हर एकादशी, संक्रांति के अतिरिक्त वर्षभर अनेक श्रीमद् भागवत कथाएं आयोजित होती हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और फरवरी महीने में 1 से 13 तक बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें उत्तर भारत के असंख्य श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!