​Una: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2026 10:49 PM

una bus accident pilgrims injured

हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर स्थित मैहतपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सरिया से लदे एक ट्रक के कारण हादसे का शिकार हो गई।

ऊना (सुरेंद्र): हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर स्थित मैहतपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सरिया से लदे एक ट्रक के कारण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर प्रवेश द्वार के समीप सरिया से लदे एक ट्रक ने अचानक यू-टर्न लिया। ट्रक में लोड लंबे सरिए बाहर की ओर निकले हुए थे, जो बस की एक ओर की खिड़कियों से टकरा गए। इस टक्कर से बस की एक साइड के लगभग सभी शीशे टूट गए और टूटे हुए शीशों व सरियों की चपेट में आने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा तथा सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाने के साथ-साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि मैहतपुर में हुए सड़क हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!