सल्लेवाल गांव से दो नाबालिग युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Aug, 2020 05:47 PM

two minor girls went missing under suspicious circumstances

थाना नालागढ़ के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव सल्लेवाल मैं किराए के मकान में रह रहे यूपी निवासी मजदूर शुक्रवार शाम को जब ड्यूटी के बाद अपने कमरे पहुंचे तो उनकी एक 12 वर्षीय और दूसरे प्रवासी मजदूर की 15 वर्षीय बेटियां कमरे से लापता पाई गई।

सोलन (आदित्य चड्ढा) : थाना नालागढ़ के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव सल्लेवाल मैं किराए के मकान में रह रहे यूपी निवासी मजदूर शुक्रवार शाम को जब ड्यूटी के बाद अपने कमरे पहुंचे तो उनकी एक 12 वर्षीय और दूसरे प्रवासी मजदूर की 15 वर्षीय बेटियां कमरे से लापता पाई गई। परिजनों ने आसपास के लोगों से अपनी बच्चियों के बारे में पूछा तो उन्हें यह पता चला कि दोपहर 3ः00 बजे तक दोनों लड़कियां कमरे के आसपास ही मौजूद थी। काफी देर ढूंढने के बाद जब परिजनों को उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने शुक्रवार देर रात थाना नालागढ़ में जाकर इसकी सूचना दी। परिजनों ने एक प्रवासी युवक पर भी उनकी बेटियों को अगवा कर ले जाने की बात बताई जा रही है। 

वही नालागढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि थाना नालागढ़ में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। जिस पर परिजनों के बयान के आधार पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!