Himachal : गाड़ी घर पर और 100 KM दूर कट गया टोल, मालिक को आया मैसेज तो उड़े होश

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2026 02:01 PM

toll deducted for vehicle parked in garage in himachal

Mandi News : टोल बैरियर पार करने पर तो टोल देना पड़ता है और यह फास्ट टैग से ऑटोमैटिक कट जाता है, लेकिन जब गाड़ी गैराज से बाहर ही न निकले तब भी टोल कट जाए तो....ऐसा ही एक मामला मंडी जिले से सामने आया है। यहां गाड़ी गैराज में खड़ी थी और उसका आधी रात...

Mandi News : टोल बैरियर पार करने पर तो टोल देना पड़ता है और यह फास्ट टैग से ऑटोमैटिक कट जाता है, लेकिन जब गाड़ी गैराज से बाहर ही न निकले तब भी टोल कट जाए तो....ऐसा ही एक मामला मंडी जिले से सामने आया है। यहां गाड़ी गैराज में खड़ी थी और उसका आधी रात को 100 किलोमीटर दूर स्थित टोल गड़ामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल कट गया।

डिजिटल ठगी या तकनीकी खामी?

जानकारी के मुताबिक, मंडी शहर के रामनगर मंगवाई निवासी युगल किशोर शर्मा उर्फ काकू पंडित ब्रदर्स को सोमवार को मोबाइल पर एक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में बताया गया कि उनकी कार का 17 मई की रात 11 बजकर 32 मिनट 53 सेकंड पर कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन स्थित गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर 155 रुपये का टोल काटा गया है। इस घटना के बाद कार मालिक पूरी तरह असमंजस में है।

मैसेज मिलने के बाद युगल किशोर तुरंत अपने घर और दुकान में बने गैराज में पहुंचे, जहां उनकी कार सुरक्षित खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि गैराज पर बाकायदा ताला लगा हुआ था और घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। ऐसे में कार के लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित टोल प्लाजा से गुजरने का सवाल ही नहीं उठता। युगल किशोर ने बताया कि उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पूरे दिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने का फैसला लिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!