शराब के ठेके में सेंधमारी, देसी व अंग्रेजी शराब की 50 पेटियां ले उड़े चोर

Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2020 06:08 PM

theft in liquor shop

बीती रात तूफान से बिजली गुल होने का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया। नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत वासा (गलुआ) में रात को शराब के ठेके से शराब की 50 पेटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेके के इंचार्ज होशियार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी सुबह...

नगरोटा सूरियां (ब्यूरो): बीती रात तूफान से बिजली गुल होने का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया। नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत वासा (गलुआ) में रात को शराब के ठेके से शराब की 50 पेटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेके के इंचार्ज होशियार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी सुबह सेल्जमैन ने दी। उनके इस ठेके से देसी शराब की 36 पेटियां और विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब की 14 पेटियां चोरी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाऊन के चलते ठेके का सेल्समैन दोपहर 2 बजे ठेका बंद करके अपने घर चला गया और सुबह जैसे ही ठेके पर पहुंचा तो पता चला कि चोरों ने दुकान की कुंडी को तोड़कर शराब की पेटियां निकाल ली थीं। इसकी सूचना उसने पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही ज्वाली के डीएसपी ओंकार सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!