पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 03 Apr, 2021 04:13 PM

the young man died by hanging himself from the fan s latch

जिले की भडिय़ां कोठी पंचायत के लोहड़ी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान विकास (21)पुत्र अमर सिंह निवासी गांव लोहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार...

चम्बा (काकू): जिले की भडिय़ां कोठी पंचायत के लोहड़ी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान विकास (21)पुत्र अमर सिंह निवासी गांव लोहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह अपने घर पर ही था और दिन में अपने कमरे में सो गया था, लेकिन शाम तक वह नहीं उठा। जब शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके ताया ने उसे आवाजें लगाई, लेकिन उसे दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ताया ने खिड़की की जाली से देखा तो वह अंदर कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

यह देख ताया ने शोर मचाया। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए। ग्रामीण खिड़की की जाली को फाड़कर वह अंदर पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे से झूल रहा था। इसकी सूचना युवक के परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद युवक को फंदे से उतारा और मैडीकल कॉलेज चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने रस्सी को घर की छत से पंखे की कुंडी बांधकर फंदा लगा लिया था और अपनी इहलीला खत्म कर दी। शनिवार को मैडीकल कॉलेज चम्बा में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!