Himachal: कांगड़ा का यह मार्ग फिर 8 तक रहेगा बंद

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Jan, 2026 12:06 PM

the nehranpukhar pragpur road will remain closed until august 8th

नेहरनपुखर-कलोहा सड़क एक बार फिर बंद कर दी गई है। यह मार्ग अब 8 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा और केवल दोपहिया वाहनों को ही गुजरने की अनुमति होगी। लोक निर्माण विभाग ने यह निर्णय सड़क के एक हिस्से के धंसने के बाद लिया है।

देहरा, (सेठी): नेहरनपुखर-कलोहा सड़क एक बार फिर बंद कर दी गई है। यह मार्ग अब 8 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा और केवल दोपहिया वाहनों को ही गुजरने की अनुमति होगी। लोक निर्माण विभाग ने यह निर्णय सड़क के एक हिस्से के धंसने के बाद लिया है। जानकारी के अनुसार नेहरनपुखर और हार क्षेत्र में पेवर टाइलें डालने का कार्य चल रहा था, जिस कारण इस मार्ग को पहले यातायात के लिए बंद किया गया था। कार्य लगभग पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क को अस्थायी रूप से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। 

लेकिन तय निर्देशों की अनदेखी करते हुए भारी वाहनों ने भी इस मार्ग का इस्तेमाल शुरू कर दिया, जिससे सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया। लोक निर्माण विभाग के एस.डी.ओ. रजिंदर बग्गा ने बताया कि मार्ग को केवल छोटे वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब 8 जनवरी तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल दोपहिया वाहन ही निकल सकेंगे।

रजिंदर बग्गा, एस.डी.ओ. का कहना है कि आम जनता और वाहन चालकों से विभाग को सहयोग देने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। कार्य पूरा होने और सड़क सुरक्षित होने के बाद ही मार्ग को दोबारा खोला जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!