खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था कर्मचारी, अचानक लाईन में आ गया करंट

Edited By Simpy Khanna, Updated: 16 Nov, 2019 03:28 PM

the employee was fixing electricity

विद्युत उपमण्डल संतोषगढ़ में आज बोर्ड के एक कर्मचारी को करंट लग गया। जिससे वो गंभीर रूप में घायल हो गया। विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के सहायक अभियन्ता यशविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल दास पुत्र किशन चन्द उम्र 35 साल वार्ड नंबर 5...

संतोषगढ़(मनीश): विद्युत उपमण्डल संतोषगढ़ में आज बोर्ड के एक कर्मचारी को करंट लग गया। जिससे वो गंभीर रूप में घायल हो गया। विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के सहायक अभियन्ता यशविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल दास पुत्र किशन चन्द उम्र 35 साल वार्ड नंबर 5 सन्तोषगढ़ का निवासी था जो कि आज सुबह लगभग सुबह सवा 9 बजे के करीब बिजली के खंभे पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहा था कि अचानक से लाईन में आए करंट से निर्मल दास बुरी तरह से घायल हो गया।

बोर्ड के कर्मचारी उसे लेकर तुरंत संतोषगढ़ सी.एच.सी लेकर गए, यहां पर प्रारंभिक उपचार करने के उपरांत उसे ऊना अस्पताल भेज दिया गया और ऊना में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया। सहायक अभियन्ता यशविन्दर सिंह ने बताया कि निर्मल दास बोलचाल रहा है और पहचान भी रहा है, लेकिन करंट पड़ने पर उसकी दोनों बाजुओं के चोटिल हो जाने पर उसे बेहत्तर उपचार हेतु उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लाईन में करंट आने के कारणों का पता लगाने के लिए विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!