शिक्षा मंत्री ने जागा माता कोट काईना के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में की शिरकत

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Apr, 2026 10:13 AM

the education minister attended the prana pratishtha ceremony

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल की कोट काईना पंचायत में जागा माता मंदिर कोट काईना के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और जागा माता से क्षेत्र...

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की कोट काईना पंचायत में जागा माता मंदिर कोट काईना के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और जागा माता से क्षेत्र वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि हमारा क्षेत्र देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है और यह सत्य भी है क्यूंकि यहाँ की प्रत्येक वस्तु, स्थान और हर तत्व में देवी-देवताओं का वास है। साथ ही, देवी देवताओं से जुड़ी हुई हमारी विशिष्ट संस्कृति भी पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है।

युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ यह आवश्यक है कि हमारे युवा दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े और यह भी आवश्यक है कि वे अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहें ताकि हमारी महान संस्कृति अपना अस्तित्व पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रख सके। 

कोट काईना पंचायत में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जागा माता मंदिर कोट काईना के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख 29 हज़ार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। कोट काईना पंचायत में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इन सड़कों पर 4 करोड़ 30 लाख रुपयों का व्यय हुए है।

इसके अतिरिक्त बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ 56 लाख रुपयों से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग का निर्माण कार्य एवं 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी के भवन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। 

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हुए अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 3 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है और शेष बचे विकास कार्य इसी गति से पूर्ण किये जाएंगे| उन्होने बताया कि वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है जहां पर करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। 175 नई सड़कों का निर्माण किया गया है जो पुरे प्रदेश में सर्वाधिक है।

जुब्बल के डकैड़ गाँव के समीप 17 करोड़ रूपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का कार्य युद्धस्तर पर जारी है| यह संस्थान एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में दृष्टिगोचर होंगे। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय का स्वीकृत होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करके बच्चों की पढ़ाई भी आरम्भ की जा चुकी है। इसी सन्दर्भ में शीघ्र ही शिक्षकों के पदों को भी भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। 

शिक्षा मंत्री ने खेलों के महत्व पर बल देते हुए बताया कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतू प्रतिबद्ध है और प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किये जा रहें हैं। प्रदेश भर में 9 खेल छात्रवासों में इस समय प्रदेश के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है जिनमे से ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) सबसे बड़ा छात्रावास बनकर उभर रहा है। इस खेल छात्रावास की स्थापना सन 1987 में हुई थी और तब से यहाँ वॉलीबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। परंतु पिछले 2 वर्षों के दौरान यहाँ कबड्डी और बैडमिंटन दो अतिरिक्त खेलों को भी शामिल किया गया है।

यहाँ पर अब वॉलीबॉल और कबड्डी की 20-20 सीटों के साथ बैडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अब इस छात्रावास में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से इस छात्रावास के नए भवन का निर्माण हुआ है जिससे इस छात्रावास में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। 

इस दौरान उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, पूर्व प्रधान रूपिंदर धलटा, मंदिर कमेटी से कैलाश मांटा, रामकृष्ण चौहान, बिट्टू मांटा, मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य, दीपक कालटा, पूर्व बीडीसी वाइस चेयरमैन यशवंत जस्टा, ग्राम पंचायत पराली से पूर्व प्रधान मीनाक्षी मजटा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!