जल के बाद विद्युत संकट, बंद हुई देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना

Edited By Ekta, Updated: 18 Aug, 2019 10:49 AM

the country largest hydroelectric project closed

हिमाचल प्रदेश के नाथपा और झाकड़ी के मध्य बनी 1500 मैगावाट की देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी बंद हो गई है। दरअसल भारी बारिश के चलते सतलुज दरिया में गाद की मात्रा बढ़ने की वजह से जलविद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी में उत्पादन बंद...

रामपुर: हिमाचल प्रदेश के नाथपा और झाकड़ी के मध्य बनी 1500 मैगावाट की देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी बंद हो गई है। दरअसल भारी बारिश के चलते सतलुज दरिया में गाद की मात्रा बढ़ने की वजह से जलविद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी में उत्पादन बंद हुआ है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नाथपा और झाकड़ी के मध्य बनी 1500 मैगावाट की देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना है। इसका उत्पादन ठप्प होने से दिल्ली समेत 9 राज्यों में विद्युत संकट हो सकता है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में 350 मेगावाट और हरियाणा में 600 मेगावाट की सप्लाई होती है। अगर अगले तीन में सतलुज दरिया में गाद की मात्रा कम नहीं हुई तो पूरा उत्तर भारत अंधेरे में डूब सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!