Himachal: जल शक्ति विभाग में प्रमोशन, 40 कनिष्ठ अभियंता बने सहायक अभियंता

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2026 07:55 PM

promotion in jal shakti vibhag 40 je became ae

हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग ने एक साथ 40 कनिष्ठ अभियंताओं को पदोन्नत कर सहायक अभियंता (सिविल) का ओहदा दिया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग ने एक साथ 40 कनिष्ठ अभियंताओं को पदोन्नत कर सहायक अभियंता (सिविल) का ओहदा दिया है। इसके साथ ही, विभाग के कामकाज में तेजी लाने और जिम्मेदारियों को बांटने के लिए 12 अन्य कनिष्ठ अभियंताओं को उपमंडलाधिकारी (एसडीओ) के पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभाग द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची के अनुसार, सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर प्रमोट हुए इन 40 अधिकारियों में शैक्षणिक और वर्गीय आधार पर भी उचित संतुलन रखा गया है। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर देखा जाए तो, इनमें से 22 अधिकारी डिप्लोमाधारक श्रेणी से प्रमोट हुए हैं, जबकि 18 अधिकारी स्नातक (डिग्री) अथवा एएमआईई (AMIE) श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, आरक्षित वर्गों के आंकड़ों के अनुसार, इन 40 अधिकारियों में सामान्य वर्ग से 21, अनुसूचित जाति वर्ग से 9, अन्य पिछड़ा वर्ग से 6 और अनुसूचित जनजाति वर्ग से 4 अधिकारी शामिल हैं।

इन 40 सहायक अभियंताओं की पदोन्नति के अलावा विभाग ने 12 अन्य कनिष्ठ अभियंताओं पर भी बड़ा भरोसा जताया है। इन 12 अधिकारियों को भविष्य में रिक्त (खाली) होने वाले एसडीओ के पदों के विरुद्ध पदोन्नत कर दायित्व सौंपा गया है। हालांकि, विभाग ने अपने आदेशों में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि अधिकारियों की ये सभी पदोन्नतियां अंतिम नहीं हैं, बल्कि ये हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर विभिन्न याचिकाओं पर आने वाले न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल पर जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने अपनी प्रतिक्रिया सांझा की है। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली और जनसुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है। डॉ.अभिषेक  जैन ने स्पष्ट किया कि जल शक्ति विभाग प्रदेश के सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुचारू पेयजल व सिंचाई सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अधिकारियों की इन पदोन्नतियों से विभाग के जमीनी स्तर के कार्यों में और अधिक तेजी और पारदर्शिता आएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!